Monday, March 10, 2025
Latest Newsकविताएं

एकबार कोशिश तो करो

सब मुमकिन हैं , एकबार कोशिश तो करो!
अगर शिकस्त मिले तो, अफ़सोस कतई न करो!!

टूट गए हैं रिश्ते, जोड़ने की कोशिश तो करो !
अगर बात ना बने तो, तड़प का अहसास न करो!!

राह पथरीली हैं, चलने की कोशिश तो करो !
अगर चल न सको तो, मन भारी किया न करो !!

जिंदगी इम्तिहान है, इसे जीने की कोशिश तो करो !
अगर कुछ छूट गया तो, दिल में रंज न रखा करो!!

हरदम चूमेगी कामयाबी, बस दिल से कोशिश तो करो!
अगर कुछ मिला नहीं तो, अपने तजुर्बे को बांटा करो!!

ख्वाब ऊँचे हैं, इरादे बांध कर कोशिश तो करो!
अगर कुछ न मिला तो, निराशा में न डूबा करो !!

मंजिल दूर हैं, इसे पाने की कोशिश तो करो !
अगर हासिल न हुआ तो, हौसला बनाए रखो!!

” शिवपूजन”