Thursday, July 4, 2024
Latest Newsकविताएं

जीना किस काम का

जिंदगी में कुछ न किया, तो जीना किस काम का!
खुद को जीता न सका , तो जीना किस काम का!!

इम्तिहानों से पार न पाया, तो जीना किस काम का !
किसी के काम न आ सका, तो जीना किस काम का!!

गुरबत से लड़ न पाया, तो जीना किस काम का !
किसी की भूख न मिटा सका, तो जीना किस काम का!!

चुनौतियों से लड़ न पाया, तो जीना किस काम का!
खुद मुक़्क़दर लिख न सका, तो जीना किस काम का!!

इंसान को इंसान न समझा, तो जीना किस काम का !
इंसानियत को पढ़ न सका, तो जीना किस काम का !!

                      🌺शिवपूजन 🌺